फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25 thousand prize crook arrested for robbery

डकैती का आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize crook arrested for robbery
जौनपुर। शहर के चर्चित श्रीमहालक्ष्मी ज्वेलर्स शोरूम में एक करोड़ से अधिक की डकैती के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी सात आरोपियों की पुलिस को तलाश है। डकैती का माल अभी बरामद नहीं हो सका है। पुलिस का दावा है कि डकैती का माल फरार चल रहे बदमाश सतीश सिंह के कब्जे में है।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर में एसपी कार्यालय के ठीक पीछे मुख्य मार्ग पर स्थित श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स शोरूम में पिछले साल 31 अक्तूबर की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बलपर नकदी और जेवरात समेत एक करोड़ से अधिक का माल लूट लिया था। घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उस वक्त कुद्दूपुर प्राथमिक पाठशाला के पास से गिरफ्तार बदमाश प्रतापगढ़ के अंबरीश सिंह और आजमगढ़ के अभिषेक सिंह के पास से 3.82 लाख 350 रुपये बरामद किए थे। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीमहालक्ष्मी ज्वेलर्स शोरूम में शामिल 25 हजार का इनामी केराकत कोतवाली के घुरहूपुर निवासी बृजेंद्र उर्फ प्रिंस सिंह घर पर मौजूद है। लाइनबाजार थाने की पुलिस और क्राइमब्रांच टीम ने शुक्रवार को उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस को अभी जौनपुर, गाजीपुर, प्रतापगढ़ और चंदौली के सात बदमाशों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed