{"_id":"679a7b8a648f7752e00ca26c","slug":"25-lakh-devotees-stopped-in-14-holding-areas-of-seven-check-points-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-128941-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सात चेक प्वाइंट्स के 14 होल्डिंग एरिया में रोके गए 2.5 लाख श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सात चेक प्वाइंट्स के 14 होल्डिंग एरिया में रोके गए 2.5 लाख श्रद्धालु
विज्ञापन
जौनपुर। शासन के निर्देश के बाद जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। इसके बाद जिले में प्रवेश और निकासी के कुल सात चेक प्वाइंट्स पर बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को रोक दिया गया। ऐसे में करीब 2.5 लाख श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा बनवाए गए 14 होल्डिंग एरिया में ठहराया गया। प्रशासनिक व्यवस्था इतनी अच्छी रही कि किसी भी श्रद्धालु को समस्या नहीं हुई। सीमा सील होने से 300 व प्राइवेट की 500 बसें करीब 18 घंटे से फंसी हैं। इस दौरान जौनपुर के रास्ते प्रयागराज जाने वाली छह ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया। कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन की ओर से बुधवार को सुबह से कुंभ में जाने वाली रोडवेज व निजी वाहनों को जहां-हां रोक दिया गया है। रोडवेज बस आने वाले यात्रियों को निशुल्क वापस भेज दिया गया। जौनपुर डिपो में सुबह पांच बजे से प्रयागराज तरफ जाने वाली रोडवेज बसों को रोक दिया गया है। इस पर श्रद्धालु नाराजगी जताते इससे पहले ही सदर एसडीएम पवन कुमार सिंह, नगर पालिका ईओ पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर निशुल्क वापस घर भेजा। उन्होंने आने वाले यात्रियों के लिए डिपो परिसर व कृषि भवन परिसर में भोजन का भी व्यवस्था कराया। देर शाम तक डिपो कुंभ से यात्रियों को लाने के लिए खाली रोडवेज बसें भेजी गईं। सदर एसडीएम पवन कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ में भीड़ कम होने तक प्रयागराज जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। रोडवेज की खाली बसें श्रद्धालुओं के वापस लाने के लिए भेजी जा रही हैं।
छह जोड़ी ट्रेनें रद्द, चार का बदला रूट
जौनपुर से गाजीपुर जाने वाली औडिहार पैसेंजर, प्रयागराज जाने वाली एजे पैसेंजर, फरक्का एक्सप्रेस, राय बरेली एक्सप्रेस, छपरा सूरत एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। वहीं गोदान एक्सप्रेस को डायवर्ट कर वाराणसी बनारस के रास्ते छिवकी से निकाली गई। जौनपुर टीआई नवीन कुमार राय ने बताया है कि महाकुंभ से यात्रियों को वापस लाने के लिए ट्रेनाें का संचालन किया जा रहा है। वहीं कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। उधर जंघई जंक्शन से होकर दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस अपडाउन, गोरखपुर से मुम्बई जाने वाली काशी एक्सप्रेस अपडाउन, मुम्बई से छपरा एलटीटीई तक जाने वाली गोदान एक्सप्रेस अपडाउन, मुम्बई एलटीटीई से बलिया जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस अपडाउन, ट्रेन को बदले हुए रास्ते से निकाली गई। देहरादून से बनारस जनता एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह का कहना है कि मौनी अमावस्या के नाते यह ट्रेनें प्रयागराज होकर नहीं गई । बदले हुए रास्ते से अपने गंतव्य भेजी गई। इसलिए जंघई नही आयी यहां ट्रेन डायवर्ट रही।
रामलीला मैदान में ठहरे 500 यात्री
शाहगंज। नगर के खुटहन मार्ग से प्रयागराज महाकुंभ मेले में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी वाहनों को रामलीला मैदान के समीप रोक दिया गया। इससे रामलीला मैदान में तकरीबन 500 यात्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों को ठहरने के लिए टेंट, भोजन,बीमार मरीजों के लिए चिकित्सकों की व्यवस्था कराई। कुंभ मेले में जा रहे बिहार गोपालगंज जनपद निवासी शंकर यादव, अजय गिरी, नेपाल निवासी राकेश यादव ने कहा बड़ी आस्था लेकर मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ मेले में डुबकी लगाने जा रहा था। लेकिन भीड़ अधिक होने से पहुंचने में असमर्थ हो गया। भीड़ कम होगी तब मेले में पहुंचने का प्रयास करुंगा।