फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   240 meritorious students honored with certificates of appreciation.

Jaunpur News: 240 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Mon, 14 Sep 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
240 meritorious students honored with certificates of appreciation.
हिंदी भवन में माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सम्मानित किए गए अल्पसंख्यक समाज के मेध
जौनपुर। हिंदी भवन में रविवार को माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अल्पसंख्यक मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले 240 मेधावियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक नफीस अहमद ने कहा कि आप सभी लोगों के अंदर विशेष प्रतिभा थी। इसको देखते हुए इस संस्था ने आप लोगों को सम्मानित किया है।
जब तक आप सफलता के शिखर तक न पहुंच जाएं तब तक संघर्ष करते रहिए। मुख्य वक्ता अध्यक्ष नगर पंचायत मड़ियाहूं रुकसाना कमाल ने कहा कि बच्चों के अंदर के उत्साह को और आगे ले जाएगी। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष हफीज शाह ने की। समारोह की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई। नन्ही बच्ची ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि कमाल फारूकी ने कहा कि यह संस्था पूरे जिले के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रही है। डॉ. नोमान खान ने बच्चों को सामाजिक जागरूकता और संवेदनशीलता बनाए रखने की सलाह दी। कार्यक्रम को शशांक सिंह रानू ने भी संबोधित किया। सरदार सतनाम सिंह ने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा ही देश को तरक्की की तरफ ले जाएगी। इस दौरान शकील अहमद, अबुजर शेख, हाजी एजाज अहमद, हाजी सैय्यद फरोग, हाजी मो. राशिद, शोएब कलाम, बेलाल खान, तौसीफ अहमद, साकिब अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed