फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Crime attackers came with intention of murder fired bullets in village people caught criminal

UP Crime: हत्या के इरादे से आए थे 24 हमलावर, गांव में तड़तड़ाईं गोलियां; तांडव के बाद लोगों ने सभी को पकड़ा

Tue, 27 May 2025 12:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 12:20 AM IST
सार

जाैनपुर के देवरिया पुरवे गांव में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब कई राउंड फायरिंग होने लगी। गोलियों की आवाज सुन ग्रामीण खिड़कियों से झांकने लगे। मनबढ़ लोग हुड़दंग मचा रहे थे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर सभी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
UP Crime attackers came with intention of murder fired bullets in village people caught criminal
जाैनपुर के देवरिया पुरवे गांव में हुड़दंग के बाद की फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

थानागद्दी केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्मावन के देवरिया पुरवे में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 24 बदमाशों ने गांव में धावा बोल दिया और कई राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार ये बदमाश गांव के एक अपराधिक प्रवृत्ति के युवक की हत्या के इरादे से आए थे। बदमाशों की यह हरकत गांव में तांडव में तब्दील हो गई। इस दौरान भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


करीब एक दर्जन बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाश सीधे अनिल यादव के घर पहुंच गए। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई और उन्होंने बदमाशों को घेरने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रास्ते में मिले एक युवक की ईंट-पत्थर से पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। युवक का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। भागने के प्रयास में बदमाशों की तीन बाइक और तीन बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। उन्हें पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। 

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव निवासी एक युवक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो आए दिन गांव में मारपीट और उत्पात करता है, लेकिन पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 

कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनकी निशानदेही पर अन्य की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना पुलिस और कानून-व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed