फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   221 centers created in the district for board exams

Jaunpur News: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 221 केंद्र

Fri, 24 Nov 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
221 centers created in the district for board exams
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2023 के हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र की सूची शुक्रवार को जारी कर दिया। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 221 केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 32 केंद्र कम कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए पिछले साल 253 केंद्र बनाए गए थे। शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र बनने के इच्छुक कालेजों की सक्रियता बढ़ गई।
विज्ञापन

इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 156174 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह संख्या पिछले साल की अपेक्षा करीब दस हजार कम है। बोर्ड परीक्षा के लिए जारी सूची में 14 राजकीय कालेजों, 132 वित्तपोषित सहायता प्राप्त विद्यालयों और 75 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। किसी विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और कोई भी छात्र परीक्षा केंद्र को लेकर आपत्ति कर सकता है। परीक्षा केंद्र को लेकर 29 नवंबर तक आपत्तियां ली जाएगी। तय तिथि के बाद किसी तरह की आपत्ति नहीं ली जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी हो गई है। परीक्षा केंद्र को लेकर किसी यदि किसी तरह की आपत्ति है तो वह 29 नवंबर को शाम 5.30 बजे आपत्ति दाखिल कर सकता है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या घटाए जाने के कारण कई विद्यालय परीक्षा केंद्र की सूची के बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed