{"_id":"5c1e7e50bdec225725362ef6","slug":"21545502288-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य पूरा हुआ नहीं, जिले को संतृप्त करने में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य पूरा हुआ नहीं, जिले को संतृप्त करने में जुटा विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। सौभाग्य योजना के तहत मिले लक्ष्य को बिजली विभाग द्वारा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। वहीं जिले को 27 दिसंबर तक बिजली से संतृप्त घोषित करने की तैयारी में विभाग जुट गया है। उक्त योजना के तहत कुल तीन लाख 40 हजार 95 लोगों को बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य था लेकिन विभाग अभी तक एक लाख 73 हजार 593 लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा सका है। अभी भी एक लाख 66 हजार 407 लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा सका है।
सरकार द्वारा हर घरों को बिजली से रोशन करने के लिए 11 अक्तूबर 2017 को सौभाग्य योजना का संचालन किया गया था। जिसके तहत 31 दिसंबर 2018 तक प्रत्येक घर में मुफ्त बिजली का कनेक्शन देने का कार्य किया जाना है। इसके क्रम में जिले को तीन लाख 40 हजार 95 लोगों को बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य था। लक्ष्य को पूरा करने के लिए बिजली विभाग द्वारा जिले के सभी 3323 राजस्व गावों में कैंप लगाकर विद्युतीकरण करने और बिजली विहीन घरों में कनेक्शन देने आदि का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान विभाग द्वारा 2633 मजरों में इच्छ़ुक लोगों को बिजली का कनेक्शन देने का कार्य किया है। 1905 मजरों में ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया गया है। 34 मजरों का विद्युतीकरण किया गया। साथ ही एक लाख 73 हजार 593 लोगों को बिजली कनेक्शन दिया गया है। जिले में अब कुल पांच लाख बिजली उपभोक्ता हो गए हैं।
जिले में सौभाग्य योजना के तहत सभी मजरों का विद्युतीकरण व ट्रांसफार्मर लगाने सहित इच्छुक लोगों को बिजली का कनेक्शन दे दिया गया है। अब किसी के द्वारा बिजली का कनेक्शन करने की मांग नहीं की जा रही है। इस कारण जिले को 27 दिसंबर तक बिजली से संतृप्त घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एके मिश्रा
अधीक्षण अभियंता, विद्युत कनेक्शन