फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   21 lakh books reached the district, will be given on the first day of the new session

Jaunpur News: जिले में पहुंचीं 21 लाख किताबें, नए सत्र के पहले दिन दी जाएंगी

Thu, 28 Mar 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
21 lakh books reached the district, will be given on the first day of the new session
जौनपुर। परिषदीय स्कूलों में नया सत्र पहली अप्रैल से शुरू हो रहा है। कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों के लिए किताबें जिले में पहुंच गई हैं। नया सत्र शुरू होते ही छात्रों के हाथों में किताबें पहुंचाने की तैयारी है। बच्चों में मुफ्त वितरण के लिए बीआरसी केंद्रों पर पुस्तकें भेजी जा रही हैं। 31 मार्च को स्कूलों में समारोह आयोजित कर परीक्षा फल वितरण के साथ बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र के पहले दिन बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग पूरी तरह से गंभीर है। कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के लिए 21 लाख 16 हजार पाठ्य पुस्तक अब तक जिले में आई हैं। कक्षा एक और दो की किताबें के लिए टेंडर हो चुका है। सत्यापन के बाद बीआरसी पर पुस्तकें भेजी जा रही हैं। वहां से स्कूलों तक किताबें पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

एनसीईआरटी से आएंगी कक्षा एक-दो की किताबें
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो के छात्रों के लिए किताबें अभी नहीं आईं हैं। अधिकारियों का कहना है कि कक्षा एक और दो के लिए एनसीईआरटी से किताबें आएंगी। किताब के लिए टेंडर हो चुका है। किताबों की आपूर्ति मिलने के बाद गोदाम में सुरक्षित रखवाया जाएगा। जिला स्तरीय कमेटी से सत्यापन कराने के साथ वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सत्र के पहले दिन से बच्चों को किताबों का वितरण शुरू करा दिया जाएगा। बीएआरसी से किताबें स्कूलों में भेजी जा रही हैं। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वह बच्चों को समय से किताबें उपलब्ध करा दें ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। ---डॉ. गोरखनाथ पटेल, बीएसए जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed