फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चैत्र नवरात्र से शुरू होता है शुभता और ऊर्जा का संचार

चैत्र नवरात्र से शुरू होता है शुभता और ऊर्जा का संचार

Fri, 05 Apr 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र से शुरू होता है शुभता और ऊर्जा का संचार
जौनपुर। साल में चार नवरात्र होते हैं। जिनमें से दो गुप्त नवरात्र होते हैं। आमतौर पर लोग दो नवरात्रों के बारे में जानते हैं। चैत्र या वासंतिक नवरात्र। इसके अलावा दो और नवरात्र भी हैं। जिनमें विशेष कामनाओं की सिद्धि की जाती है। लेकिन चैत्र और आश्विन माह के नवरात्र ही ज्यादा लोकप्रिय हैं। चैत्र नवरात्र का खास महत्व है। क्योंकि इस महीने से शुभता और ऊर्जा का आरम्भ होता है। ऐसे समय में देवी की पूजा कर उनसे सुख-समृद्धि की कामना करना बहुत शुभ माना गया है। नवरात्र पर देवी पूजन और नौ दिन के व्रत का बहुत महत्व है। मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पावन पर्व शुरू होने वाला है। नवरात्र वह समय है, जब दोनों ऋतुओं का मिलन होता है। इस संधि काल मे ब्रह्मांड से असीम शक्तियां ऊर्जा के रूप में हम तक पहुंचती हैं। चैत्र नवरात्री के दौरान एक उपवास का पालन करने से शरीर आगामी गर्मियों के मौसम के लिए तैयार होता है। यह चैत्र शुक्ल पक्ष प्रथमा से प्रारंभ होती है और रामनवमी को इसका समापन होता है। ज्योतिषाचार्या ऐस्ट्रो अनु दी ने बताया इस वर्ष चैत्र नवरात्र 6 अप्रैल से प्रारंभ है और समापन 14 अप्रैल को है। चैत्र नवरात्रि के पहले तीन दिनों की ऊर्जा मां दुर्गा को समर्पित है। अगले तीन दिन, धन की देवी, मां लक्ष्मी को समर्पित है और आखिर के तीन दिन ज्ञान की देवी, मां सरस्वती को समर्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed