{"_id":"5c9fb76bbdec22144b7eff4f","slug":"201553971051-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां शिक्षित होंगी तो देश तरक्की करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां शिक्षित होंगी तो देश तरक्की करेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने कहा कि बेटियां कुलों को शिक्षित और जागरूक करती हैं। बेटियां जब पढ़- लिखकर शिक्षित और जागरूक होंगी तो देश तरक्की करेगा और सामाजिक कुरीतियों से छुटकारा मिलेगा। जायसवाल समाज के लोगों को बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। वह शनिवार को नगर के जंघई रोड स्थित एक हाल में जायसवाल सेवा समिति की ओर से आयोजित होली मिलन व सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सभी ने एक- दूसरे को अबीर एवं गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है। इसे प्राप्त करने से किसी को वंचित नहीं होना चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने जायसवाल समाज के इष्ट देवता सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर श्रद्धा सुमन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अनुष्का, अंकित, अंशिका, किंजल, रिद्धिमा, तन्मय, शुभ, मुस्कान शुचि, वंश ,त्रिशा व प्रांशु ने नित्य, फूलों की होली, सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटक, होली गीत ,पंजाबी नृत्य, भाषण प्रस्तुत किया। अतिथि ने मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र, उपहार व शील्ड देकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल के नगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया। सुमन जायसवाल ने बेटियों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि आज बेटियां बेटों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। इस दौरान ममता जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, जगदंबा जयसवाल आदि ने विचार व्यक्त किया। आयोजक मंडल ने अतिथियों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता रतनलाल जायसवाल तथा संचालन प्रदेश महासचिव सौरव जायसवाल व भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने किया। नगर अध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर मनोज जायसवाल, गौरव जयसवाल, पोपट जायसवाल, शिव प्रसाद जायसवाल, गामा जायसवाल, गोविंद जायसवाल ,संजय जायसवाल ,दिलीप ,राजेश, रामकुमार जायसवाल ,नीरज जायसवाल ,धीरज जायसवाल, बबलू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।