{"_id":"5c967a35bdec2214422faba7","slug":"201553365557-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में आए बदलाव से मरीजों से पटे हैं अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में आए बदलाव से मरीजों से पटे हैं अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बदलता मौसम सेहत पर भी भारी पड़ रहा है। अस्पताल में इन दिनों डायरिया बीमारी से ग्रसित मरीजों की तादात बढ़ रही है। जिला अस्पताल में शनिवार को ओपीडी में खासी भीड़ रही। काउंटर पर पर्ची बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में 800 से 1000 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं, जबकि शनिवार को 1410 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इसमें अधिकतर सर्दी, जुकाम और खांसी, डायरिया के अलावा सीने में दर्द वाले मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को पर्चा कटवाने से लेकर ओपीडी में लाइन लगानी पड़ रही है। निजी अस्पताल भी मरीजों से पटे पड़े हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. जेपी त्रिपाठी का कहना है कि इधर कुछ दिनों से मौसम में निरतंर उतार चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। जिसके कारण वायरल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बाल रोग विशेज्ञष डा. मुकेश शुक्ल का कहना है कि छोटे बच्चों में जैसे ही सर्दी जुकाम शुरू हो तो किसी चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज शुरू कर देना चाहिए। मौसम बदलने के साथ बैक्टिरिया सक्रिय हो जाते हैं, जिसके कारण निमोनिया, डायरिया और ब्रांकियोलाइटिस, सांस फूलने की समस्या बढ़ जाती है। डायरिया होने पर बच्चों को नियमित अंतराल पर ओआरएस का घोले देते रहना चाहिए। पानी उबाल कर ठंडा करके देना चाहिए।
कोट =
मौसम में आ रहे बदलाव के कारण वायरल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। वायरल फीवर, सर्दी जुकाम, बच्चों में निमोनिया की समस्या बढ़ गई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों में ज्यादातर लोग वायरल की चपेट में हैं। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
= डा. एसके पांडेय, सीएमएस जिला अस्पताल, जौनपुर
विज्ञापन
कोट =
मौसम में आ रहे बदलाव के कारण वायरल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। वायरल फीवर, सर्दी जुकाम, बच्चों में निमोनिया की समस्या बढ़ गई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों में ज्यादातर लोग वायरल की चपेट में हैं। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
= डा. एसके पांडेय, सीएमएस जिला अस्पताल, जौनपुर