{"_id":"5c1d336bbdec2257043b7b22","slug":"201545417579-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को बांटा जाए चार प्रांतों में- रामप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को बांटा जाए चार प्रांतों में- रामप्रताप
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। किसी भी पार्टी ने देश के चौथे स्तंभ के लिए कुछ नहीं किया। राज्य व विधानसभा में जिस तरह पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्नातक मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनकर भेंजते हैं। उसी तरह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजने का मौका दिया जाना चाहिए। उक्त बातें भारतीय जन नायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मेडिकल इंस्टीच्यूट चांदमारी वाजिदपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कहा।
उन्होंने कहा कि आज देश की पार्टियों के नेता बड़े- बड़े वायदे करते हैं। लेकिन जीतने के बाद भूल जाते हैं। लेकिन हमारी पार्टी की मांग है कि इस पर कानून बनाया जाए । उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए मनी ट्रांसफर सीधे लाभार्थी के खाते में जाना चाहिए। आज देश में सरकार द्वारा 1146योजनाओं को चलाया जा रहा है। जिससे भारत सरकार प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये खर्च उठा रही है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना से भारत सरकार ने आम आदमी से कर्ज वसूलने का बोझ बढ़ाया है। लेकिन यह योजना फ्लाप रही है। यूपी को चार प्रांतों में बाटा जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता व जिलाध्यक्ष सतीशचंद्र शुक्ल सत्पर्थी आदि उपस्थित रहे।