{"_id":"5e7646b28ebc3e6fe8310c45","slug":"20-mohallas-lost-power-for-10-hours-jaunpur-news-vns5170715171","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मोहल्लों की 10 घंटे तक बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मोहल्लों की 10 घंटे तक बिजली रही गुल
विज्ञापन
जौनपुर। नईगंज फीडर एक का स्विच गियर खराब होने से शहर के 20 मोहल्लों की 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसके कारण इन मोहल्ले के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली कटने से लोग रात भर सो नहीं सके। वहीं सुबह भी लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई। लोग बिना स्नान किए अपना -अपना काम करने रवाना हुये।
शुक्रवार की रात डेढ़ बजे अचानक नईगंज के फीडर एक का स्विच गियर खराब हो गया। जिससे शहर के 20 मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। जिसमें रुहट्टा, सिटी स्टेशन, पालिटेक्निक, तारापुर कालोनी, सहकारी कालोनी आदि मोहल्लों में अंधेरा पसर गया। बिजली कटने से लोग रतजगा करने को विवश हुए। लोग बिजली आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं शनिवार की सुबह भी साढ़े दस बजे तक बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई। लोग बिना स्नान किए आफिस व दुकान सहित अन्य काम करने के लिए जाने को विवश हुए। उधर जानकारी मिलने पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने शनिवार को लगभग साढ़े दस बजे तक खराब स्विच गियर को बना कर बिजली आपूर्ति बहाल की। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
- नईगंज फीडर नंबर एक का स्विच गियर खराब होने से बिजली आपूर्ति शुक्रवार की रात डेढ़ बजे बाधित हो गई थी। शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे तक बनाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया गया।- नजम अहमद, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड तृतीय