फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   20 lakh stolen including cash and jewelery from lawyer's house

अधिवक्ता के घर से नकदी और जेवरात समेत 20 लाख की चोरी

Wed, 29 Apr 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
20 lakh stolen including cash and jewelery from lawyer's house
जफराबाद। क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी अधिवक्ता संजय सिंह के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने मंगलवार की रात नकदी और जेवरात समेत 20 लाक का माल पार कर दिया। चोरों ने जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम के साथ डागस्क्वायड भी पहुंचा लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

अधिवक्ता संजय सिंह मकान के बाहरी हिस्से के कमरे में सो रहे थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य अंदर के एक कमरे में सो रहे थे। रात में चोर छत के रास्ते आंगन में उतरे तो मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया और जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बगल के कमरे में रखी आलमारी तोड़कर उसमें रखा एक लाख नकदी और 500 ग्राम सोने के जेवरात पार कर दिया। सुबह अधिवक्ता की मां प्रेमा देवी उठी तो दरवाजा बाहर से बंद था। बेटी ने फोन कर पिता को दरवाजा खोलने को कहा। वह दरवाजा खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजा भी अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर घर के पिछले दरवाजे की ओर गए तो दरवाजा खुला था। घर में प्रवेश करने पर चोरी का पता चला तो शोर मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed