{"_id":"58d426454f1c1bbf371a1114","slug":"20-families-homeless","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 20 परिवार बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 20 परिवार बेघर
jaunpur
Updated Fri, 24 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
बरईपार के धनौवा गांव में अगलगी से जली दलित बस्ती।
- फोटो : jounpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के धनौवा गांव की दलित बस्ती में बुधवार की रात आग ने ऐसी तबाही मचाई कि 20 पविर बेघर हो गए। परिवार के सदस्यों के तन पर मौजूद वस्त्र को छोड़ गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। उनके पास न तो रहने के लिए अब कोई छत बची है और न ही खाने के लिए अन्न। आग की तेज लपटों के आगे सभी बेबस दिखे।
फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब तीन घंटे बाद रात में एक बजे जब आग पर काबू पाया तबतक पूरी बस्ती राख में तब्दील हो चुकी थी। गुरुवार को सुबह जीरिकपुर के प्रधान संतोष गुप्ता, धनौवा के प्रधान और गांव के अन्य लोगों की मदद से बस्ती में चूल्हा जल सका।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के धनौवा गांव की दलित बस्ती के लोगों के पास रहने के लिए घर के नाम पर छप्पर ही था। बुधवार की रात करीब 11 बजे कल्पू के रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग गई। शोर मचा तो आस पास के गांव के लोग भी दौड़ पड़े। लोगों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाने के लिए लोग असहाय थे। देखते ही देखते सुबाष, फूलचंद, संतलाल, दयाराम, राजनाथ, अमरनाथ, रमाशंकर, हीरालाल, मोतीलाल, गुलजारी, हरिशंकर, प्रदीप, जयहिंद, नाविन्द, बुधिराम, सीता, जिलेदार, महंथ, शोभई, यशोदा, नौरंगी के 25 से अधिक रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
फायरब्रिगेड ने रात में एक बजे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। देर रात में ही तहसीलदार अरविन्द कुमार, लेखपाल बाबूराम यादव मौके पर पहुंचे। क्षति का जायजा लिया और पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।