फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बूथ कार्यकर्ता से लेकर चायवाला तक बन सकता है पीएम: संगीत सिंह

बूथ कार्यकर्ता से लेकर चायवाला तक बन सकता है पीएम: संगीत सिंह

Tue, 07 May 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बूथ कार्यकर्ता से लेकर चायवाला तक बन सकता है पीएम: संगीत सिंह

विज्ञापन
बक्शा। मेरठ जनपद के सरधना के विधायक संगीत सिंह सोम ने कहा कि कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, जिसमें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार पेट में ही तय हो जाता है लेकिन भाजपा में बूथ कार्यकर्ता से लेकर चाय वाला तक प्रधानमंत्री बन सकता है। सोमवार को मल्हनी विधानसभा के उटरुकला गांव स्थित श्री रामराज संस्कृत संस्कार कन्या विद्यालय के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी डॉ केपी सिंह के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि बुआ और बबुआ को मोदी के भय ने एक होने पर मजबूर किया है। आप अपने एमपी एमएलए से नाराज हो सकते है परंतु आपकी नाराजगी मोदी से नहीं हो सकती। फायर ब्रांड नेता सोम ने कहा कि मैं बहन बेटियों एवं गाय माता की रक्षा की लड़ाई लड़ता रहूंगा। कम मतदान प्रतिशत पर हैरानी जताते हुए उन्होंने लोगों से 90 प्रतिशत से अधिक मतदान करने के लिए बचन लिया। भाजपा में देश का मान सम्मान सुरक्षित है। जागरूक नागरिक होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी हैं की पीएम मोदी को एक अवसर और देकर देश को विकास के रास्ते पर ले जाने में सहयोग करें। इस दौरान भाजपा नेता पाणिनी सिंह सतीश सिंह, ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण उपाध्याय, जितेंद्र यादव, विजय विद्यार्थी, संतोष सिंह सोलंकी, आशीष जायसवाल, शैलेंद्र दूबे ने संबोधित किया। संचालन प्रभारी सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed