{"_id":"5c9d1744bdec22144a272f30","slug":"191553798980-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस के बगल के जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउस के बगल के जंगल में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत टंडवा स्थित पावर हाउस के बगल के जंगल में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। लाइनमैन की सूचना पर फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया जिससे बड़ा हादसा होते होते बच सका।
गुरुवार की दोपहर में क्षेत्र के टंडवा पावर हाउस के बगल के जंगल मे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि बड़ी तेजी से लगभग दो बीघे से ज्यादा दूरी में आग फैल गई। सरपतों की झुरमुटों सहित बबूल, शीशम के पेड़ भी आग की चपेट में आकर जल गए। टंडवा पावर हाउस पर तैनात लाइनमैन सतीश वर्मा ने बताया कि फीडर से बाहर धुंआ देख जब आगे बढा तो देखा 25 हजार हाई वोल्टेज के तार के नीचे आग की लपटें निकल रही हैं। इसकी सूचना तुरन्त फ़ोन से उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर लाइनमैन विपिन, अजित और दिलीप पहुंचे और डंडे व पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इतने में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गया। घंटों बाद काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने तक आग पावर हाउस के पास तक पहुंच चुकी थी। लेकिन लाईनमैन की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।