फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नए वोटरों को चाहिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था

नए वोटरों को चाहिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था

Wed, 13 Mar 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
नए वोटरों को चाहिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था
जौनपुर। शहर के टीडी कालेज गेट पर नए वोटरों और युवाओं से बात की गई। युवाओं का कहना है कि उन्हें ट्रैफिक जाम से निजात चाहिए। बेहतर शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। विराज ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय तो जिले में हैं लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता ठीक नहीं है। रमन यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार चाहिए, शिक्षा चाहिए, यातायात की बेहतर व्यवस्था चाहिए। इस मौके पर शुभम सिंह, अतुल सिंह, रमन यादव, अर्पित सिंह, अंतेश यादव, विकास सिंह, सत्यम सिंह, परमानंद चौबे आदि ने अपनी बातें रखी। कई युवाओं ने कहा कि वह पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। यह अनुभव उन्हें अच्छा लग रहा है। वे देश के मुद्दे पर मतदान में वरीयता देंगे।
विज्ञापन


आधी आबादी को चाहिए सुरक्षा और पार्क की व्यवस्था
जौनपुर। लोकसभा 2019 महासंग्राम के तहत महिलाओं से ईशापुर में बात की गई। महिलाओं ने कहा कि उन्हें बाहर निकलने में डर न लगे, ऐसा माहौल चाहिए। बाकि तो वह हर क्षेत्रों में पुरूषों से आगे बढ़ रही हैं। उन्हें शहर में अच्छा पार्क और बच्चों के खेलकूद का मैदान चाहिए। सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि जो ऐतिहासिक धरोहर हैं, उसे और आकर्षक बनाया जाए ताकि पर्यटन के रूप में जिले का विकास हो। स्वर्णिमा जायसवाल, पिंकी जायसवाल, सुजाता जायसवाल, साधना साहू, रानी गुप्ता, संगीता साहू, सीमा साहू, पूनम सेठी, मुन्नी वाधवा आदि महिलाओं ने अपना अपना विचार रखा।
विज्ञापन


ओवरब्रिज न बनना और जाम है लोगों की प्रमुख समस्या
जौनपुर। शहर के चहारसू चौराहा पर चाय पर बात हुई तो लोगों का दर्द झलक पड़ा। कुछ लोगों ने कहा कि मोदी और योगी के कार्यकाल में विकास तो हुआ है लेकिन जौनपुर के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। यहां के लोगों को उम्मीद थी कि ओवरब्रिज की सौगात उन्हें मिलेेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लोगों ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या जाम है लेकिन इस तरफ न तो नेता का ध्यान और न ही अधिकारियों का। इससे व्यापार चौपट हो रहा है। मरीज जाम में फंसकर मर रहे हैं। बच्चों की परीक्षाएं छुट रही है। लोग समय से अपने घर और ऑफिस नहीं पहुंच पाते है। विद्युत कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष निखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को निराश किया है। उपभोक्ता चार गुना बढ़ गए लेकिन कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ी। आशीष गुप्ता ने कहा कि ओवरब्रिज न होना एक समस्या जरूर है लेकिन सड़कों का जाल बिछा है, शहर में सीवर की समस्या दूर होने जा रही है। बाईपास का निर्माण होने जा रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रेलवे फाटक पर ब्रिज नहीं बनना एक सवाल है। वैसे सफाई की व्यवस्था सुधरी है। जिले के कपड़ा व्यवसाई राजाराम गुप्ता ने कहा कि जाम की वजह से कारोबार चौपट हो रहा है। लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। विवेक सिंह ने कहा कि मेडिकल कालेज की समस्या बड़ी समस्या है। इसे दूर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि विकास सिर्फ कहने को हुआ है। जनप्रतिनिधि विकास के प्रति उदासीन हैं। सोहन लाल एडवोकेट, रवि अग्रहरी, सर्वेश जायसवाल, शशांक सिंह रानू, अजीत सोनकर, प्रमोद अग्रहरी, आलोक सेठ, मनीष सेठी आदि लोगों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed