फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चुनाव में हर किसी की भागीदारी महत्वपूर्ण

चुनाव में हर किसी की भागीदारी महत्वपूर्ण

Tue, 19 Feb 2019 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में हर किसी की भागीदारी महत्वपूर्ण

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन स्थित कांफ्रेंस हाल में सोमवार को मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। उनको मतदान करने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि लोगों की भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।
अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के विद्यार्थियों को नोडल ऑफिसर डा. मनोज कुमार पांडेय ने मतदान करने के लिए शपथ दिलाया। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनाव में हर व्यक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हमें मतदान करने के साथ-साथ मतदान के लिए समाज के लोगों को प्रेरित भी करना चाहिए। हर वोट का महत्वपूर्ण स्थान है और कोई मतदाता इस महापर्व में भाग लेने से न छूटने पाए इस दिशा हर स्तर पर प्रयास करने होंगा। उन्होंने निर्वाचन साक्षरता क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब इन उद्देश्यों को पूरा करेगा। हम भारत के मतदाता, देश हमारी शान है गीत सुनाकर विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में संकाय अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. सुनील कुमार, अनु त्यागी, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डा. राजीव बने पूविवि के परीक्षा नियंत्रक
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर डा. राजीव कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। डा. राजीव कुमार एसएस पीजी कालेज हापुड़ में राजनीतिशास्त्र के एसोसीएट प्रोफेसर के पद तैनात थे। सोमवार को उन्होंने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक का पद विगत छह माह से खाली चल रहा था। जिसके चलते परीक्षा के संचालन में काफी दिक्कत आ रही थी। विश्वविद्यालय के सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद परीक्षा नियंत्रक डा. राजीव कुमार ने परीक्षा, स्टोर और वित्त विभाग के कर्मचाररियों से मुलाकात की। मुख्य परीक्षा के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed