{"_id":"5f30275e8ebc3e620434b203","slug":"19-injured-in-separate-incidents-of-assault-jaunpur-news-vns540601940","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मारपीट, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में मारपीट, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में वृद्ध की मौत हो गई। मारपीट से कुछ देर पहले ही राजस्व विभाग की टीम विवादित भूमि की नापी कर लौटी थी। घटना की सूचना पर सीओ मड़ियाहूं के नेतृत्व में सर्किल के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। आक्रोशित परिजनों को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने शांत कराया और शव कब्जे में लिया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स लगाई गई है।
शेखपुर गांव में सभाशंकर यादव का कुछ लोग जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवादित भूमि की नापी के लिए रविवार को दोपहर राजस्व विभाग की टीम गांव आई थी। नापी कर राजस्व टीम के मौके से जाने के कुछ देर बाद विपक्षी वहां पहुंचे और सभाशंकर से विवाद करने लगे। गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। लात-घूंसों के प्रहार से सभाशंकर यादव के सीने में चोट आई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर सीओ मड़ियाहूं विजय सिंह सहित नेवढ़िया, रामपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना से आक्रोशित परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
पुलिस ने उन्हें शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सीओ विजय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई बच्चनराम यादव ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रृवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा कि मौत चोट लगने से हुई या कोई अन्य कारण था। हालात पर नजर रखी जा रही है।