फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   19.33 kg of polythene recovered after raiding

छापा मारकर 19.33 किलो पॉलिथीन किया बरामद

Fri, 26 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
19.33 kg of polythene recovered after raiding
पॉलीथिन मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले के सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्रों में छापा की कार्रवाई की गई। इस दौरान जगह-जगह डंप किए गए पॉलिथीनको जब्त किया गया। सभी निकायों से कुल मिलाकर 19.33 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त किया गया, जबकि 35 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर, शाहगंज और मुगराबादशाहपुर में कुल मिलाकर करीब पौने पांच किलो पॉलिथीन जब्त किया गया। इसी तरह नगर पंचायत मछलीशहर, बदलापुर, मड़ियाहूं, जफराबाद, खेतासराय, केराकत, कजगांव, गौराबादशहपुर, रामपुर में मिलाकर करीब 14 किलो पॉलिथीनजब्त हुआ। करीब 12 से अधिक स्थानों पर छापा की कार्रवाई की गई। नगर पंचायत बदलापुर क्षेत्र में दुकानों पर धड़ल्ले से पालिथिन की खरीद फरोख्त की जा रही थी। ऐसे में बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने महराजगंज रोड पर स्थित सरोज निगम की किराना की दुकान पर छापेमारी किया। इस दौरान वहां से पांच सौ ग्राम पॉलिथीन जब्त कर पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed