फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बूथ की अदला बदली को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

बूथ की अदला बदली को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

Thu, 28 Mar 2019 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
बूथ की अदला बदली को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
केराकत। हरिहरपुर ग्राम पंचायत व उसके मजरा बढ़यापार के बूथ बदलने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी आयुष कुमार चौधरी को पत्रक सौपा। इस दौरान रोष जताते हुए पूर्व की भांति बूथ करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना था कि हरिहरपुरपुर ग्राम पंचायत का बढ़यापार एक मजरा है, जिसमें दलित जाति को लोग निवास करते हैं। प्रशासन ने बढ़यापार की दलित बस्ती में ही एक नया बूथ की स्थापित कर दिया गया। जिस पर विगत कई चुनावों से दलित इस बूथ केंद्र पर ही मतदान करते रहे हैं। इस वर्ष लोकसभा चुनाव में इस बूथ के मतदाओं का हरिहरपुर बूथ से जोड़ दिया गया है और हरिहरपुर बूथ का मतदान केंद्र बढ़यापार में बना दिया गया है। दोनों मतदान स्थलों के बीच की दूरी दो किलोमीटर है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मतदेय स्थल पूर्ववत करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस गड़बड़ी के चलते दलित बस्ती के वृद्ध महिलाएं व विकलांग लोगों को मतदान करने में परेशानी उठानी पड़ेगी। ऐसी स्थिति में पूर्व की भांति ही बूथ निर्धारित किया जाना हितकर होगा। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में गोपाल राम, विजय राम, सरजू राम, चन्द्रावती देवी, कवलपत्ती देवी, नगीना देवी एवं मुराहू राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed