{"_id":"5c4dfb0ebdec2254606a615b","slug":"181548614414-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग समानता के जागरूक करेगी एलईडी वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंग समानता के जागरूक करेगी एलईडी वैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई जौनपुर की ओर से संयुक्त रूप से शनिवार को जिला चिकित्सालय स्थित वन स्टॉप सेंटर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लिंग समानता एवं बालिकाओं के साथ हो रहे भेदभाव को दूर करने के लिए लोगों को जगरूक किया गया।
जन विकास संस्था की तरफ से भेदभाव पर वीडियो फिल्म दिखाई गई एवं नुक्कड़ नाटक, लोक गायन प्रस्तुत किया गया। एलईडी वैन को जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति अनिल कुमार यादव, चंदन राय बाल संरक्षण अधिकारी एवं जन विकास संस्था के निदेशक राजमणि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि वैन एवं नुक्कड़ नाटक टीम बक्सा एवं मछलीशहर विकासखंड के 90 चिन्हित स्थानों पर एक महीने तक अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। नीरज शर्मा बाल सुरक्षा सलाहकार यूनीसेफ जौनपुर, महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा एवं कंचन सिंह ने भी सबोधि किया। इस मौके पर आनंद प्रेमधन, डॉक्टर सुभाष चंद्र मिश्रा, महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह एवं बबीता, 181 महिला हेल्पलाइन की जिला समन्वयक प्रीति मिश्रा एवं सुगम, रेनू पटेल, रेनू मौर्य एवं रचना गुप्ता जिला बाल संरक्षण इकाई जौनपुर से विदिशा परिवीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरी एवं परामर्शदाता अवनीश मणि त्रिपाठी मौजूद थे।