फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नर्सिगिं होम और पैथोलॉजी सेंटर को किया सीज

नर्सिगिं होम और पैथोलॉजी सेंटर को किया सीज

Fri, 19 Apr 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
नर्सिगिं होम और पैथोलॉजी सेंटर को किया सीज
खुटहन। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का साढ़े बारह बजे के औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था तथा दवाओं के रखरखाव का गहन निरीक्षण किया। टूटी टाइल्स व गंदगी देख उन्होंने मातहतों से नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ओमप्रकाश गौतम को निर्देश दिया कि प्रसव के बाद महिलाओं को तुरंत डिस्चार्ज न किया जाए। बल्कि उन्हें 24 घंटे अस्पताल में रखकर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद ही उनको छोडा जाए। पांडेय ने विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। अवकाश होने के वजह से डॉ. अंकित यादव, अमित कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार, सुमनलता, आफताब अहमद, राजेश गौतम, अनिल शर्मा, अजय कुमार द्विवेदी, अखिलेश कुमार, डॉ. फहमीदा, जुबेर अहमद अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थिति पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी दशा में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मेडिकल स्टोर गुप्ता पैथोलॉजी, अंकित पैथोलॉजी, साईं ऑप्टिकल केयर, किरण पाली क्लीनिक, पंकज हॉस्पिटल का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने किरन पॉलिक्लीनिक अस्पताल तथा गुप्ता पैथोलॉजी सेंटर अवैध रूप से संचालित तथा अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ओम प्रकाश गौतम को सीज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed