फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मृत्यंजय अध्यक्ष और ओंकार बने मंत्री

मृत्यंजय अध्यक्ष और ओंकार बने मंत्री

Sun, 31 Mar 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
मृत्यंजय अध्यक्ष और ओंकार बने मंत्री
सिकरारा। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई के गठन के लिए रविवार को हुए चुनाव में मृत्युंजय सिंह अध्यक्ष ,ओंकार नाथ पाल महामंत्री, राजीव सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जबकि डा. सन्तोष सिंह संयुक्त मंत्री व अकील रहमान लकी कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह की देखरेख में सुबह नौ बजे निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ हुई। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए चुनाव के बाद अध्यक्ष के लिए मृत्युंजय सिंह 59 मतों से विजयी हुए। उन्हें कुल 189 मत मिला। जबकि धीरेंद्र को 130 मत मिले। इसी तरह महामंत्री पद पर ओंकार पाल 55 मतों से जीत हासिल किए। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए हुए कांटे की टक्कर में राजीव महज दो मतों से जीते। उन्हें कुल 159 मत मिले जबकि विपक्षी अच्छेलाल यादव 157 मत पाकर पराजित हुए। जिला कमेटी द्वारा नामित चुनाव अधिकारी अतुल प्रकाश सिंह,सरोज सिंह,रेखा यादव,हेमन्त सिंह व रामसिंह राव रहे जबकि पर्यवेक्षक रोहित यादव,राजेश सिंह टोनी,उमेश यादव व अर्चना सिंह रहीं। इस मौके पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष देश बन्धु यादव, मनीष सिंह, सोमवंशी,सतीश पाठक,शैलेश चतुर्वेदी,राजेन्द्र यादव,सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed