फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2200मजरों में आज आयोजित होगा सौभाग्य उत्सव

2200मजरों में आज आयोजित होगा सौभाग्य उत्सव

Tue, 26 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
2200मजरों में आज आयोजित होगा सौभाग्य उत्सव

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 2200 मजरों में मंगलवार को सौभाग्य उत्सव मनाया जाएगा। इसमें ग्रामीणों को बिजली विभाग में की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। बताया जाएगा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 606.41 करोड़ रुपये के बिजली के काम कराए गए हैं।
जिले में कुल 15 हजार मजरे हैं। सौभाग्य एवं अन्य योजनाओं के तहत 2200 मजरों का विद्युतीकरण किया गया है और एक लाख 94 हजार 320 बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। उसके बाद जिले को सौभाग्य घोषित कर दिया गया था। इन मजरों में बिजली विभाग मंगलवार को सौभाग्य उत्सव मनाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि 68 करोड़ के मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। इसी प्रकार 433.51 करोड़ करुपये में 6193 मजरों का विद्युतीकरण, 14.6 करोड़ में आठ विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण, 52 करोड़ में 37 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि और 36 करोड़ में ट्रांसफार्मर लगाने और दो करोड़ 18 लाख में मड़ियाहूं पारेषण उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की गई है। अगले वित्तीय वर्ष में 483 करोड़ रुपये के काम कराए जाने हैं। इसमें सवा नौ करोड़ में छह उपकेंद्रों का निर्माण कराने, सवा पांच करोड़ में आठ उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, 3.64 करोड़ में 2425 ट्रासफार्मरों की खरीद की जानी है। 451 करोड़ से लाख रुपये से एक 400 केवी नवीन पारेषण उपकेंद्र बनाया जाएगा और 12 करोड़ रुपये से तीन पारेषण उपकेंद्रो की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


सौभाग्य सहित अन्य विद्युतीकरण योजनाओं में बिजली कनेंक्शन होने वालेमजरों में मंगलवार को सौभाग्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीणों को विभाग में संचालित योजनाओं और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए 60641 लाख रुपये के कार्य को भी बताया जाएगा। इसके अलावां आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 483 करोड़ रुपये के प्रस्तावित कार्यो की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके मिश्रा
अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed