फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1714 accused of the district on target of police

Jaunpur News: पुलिस के निशाने पर जनपद के 1714 आरोपी

Thu, 30 Nov 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
1714 accused of the district on target of police
जौनपुर। पुलिस के निशाने पर जनपद में 1714 अपराधी हैं। इसमें वर्ष 2023 में गैंगस्टर के 245 बदमाश चिन्हित किए गए हैं। साथ ही पांच हजार से एक लाख तक के जिलेभर में 19 अपराधी भी हैं। पुलिस की तरफ से इनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर समय-समय पर अभियान भी चलाया गया है, जिससे लोगों में दहशत हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डा.अजयपाल शर्मा की तरफ से अपराधियों पर नियंत्रण व कार्रवाई के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। इनके आगमन से अब तक कुल 29 मुठभेड़ हुई, जिसमें 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। इसमें से अब तक 27 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं व एक अभियुक्त की मौत हुई है। वर्तमान पुलिस अधीक्षक डा.अजयपाल शर्मा यूपी में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर हैं। जनपद में इनकी पुलिस टीम के अपराधियों से होने वाली मुठभेड़ आए दिन सुर्खियों में रहती है। जनपद में एक लाख का इनामियां सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ईश्वरीय नेवादा निवासी प्रशांत सिंह प्रिंस सलाखों के पीछे है। इस पर कई मामलों में मुकदमा दर्ज है और सराफा व्यवसायी से लूटकांड का मुख्य आरोपी भी है।
विज्ञापन


एक नजर आकड़ों पर :-
-वर्ष 2025 में कुल गैंगस्टर-245

-अब तक कुल हिस्ट्रीशीटर-1408
-कुल इनामी अपराधी-19

-वांछित अपराधी-42
जिले में अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। जेल में बंद अपराधियों के जमानतदारों से भी बातचीत की जाती है तो पता चलता है उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि उनका अभिलेख लगा है। ऐसे बदमाशों के पुराने मामले में जमानत निरस्त की जा रही है। जिससे वह बाहर निकलने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed