फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जीव एवं परमात्मा के बीच सेतु का काम करते हैं संत

जीव एवं परमात्मा के बीच सेतु का काम करते हैं संत

Wed, 06 Feb 2019 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
जीव एवं परमात्मा के बीच सेतु का काम करते हैं संत

विज्ञापन
करंजाकला। मानस मर्मज्ञ पंडित प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी ने कहा कि जीव एवं परमात्मा के बीच संत सेतु का कार्य करता है। संत किसी को दुखी नहीं देख सकता है। उसका जीवन ही दूसरों के लिए स मर्पित रहता है। वह मंगलवार को राम लखन सिंह इंटर कॉलेज रामपुर वैजापुर के संस्थापक स्व. बाबू राम लखन सिंह की पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रांगण में चल रहे मानस कथा व भागवत गीता पाठ के समापन मौके पर भक्तों की बीच प्रवचन कर रहे थे। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्व. रामलखन सिंह कुशल समाज सेवी थे। उन्होंने इस ग्रामीण अंचल में लोगों को शिक्षित करने के लिए 1950 में विद्यालय की आधारशिला रखी। उनका लक्ष्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और वंचित वर्ग की सेवा करनी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा रामचरितमानस भगवत गीता से समाज बहुत कुछ सीख सकता है। इससे बच्चों में अनुशासन व संस्कार का समावेश होता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ईश्वर देव सिंह आदि मौजूद थे। स्वागत विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसूने किया। संचालन प्रवक्ता डा. धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर एमपी सिंह, डा. अरुण कुमार सिंह, डा. राजेश कुमार सिंह, रमेश सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed