फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   16 mm of rain in 24 hours, temperature dropped by 5 degrees

24 घंटे में 16 एमएम बारिश, 5 डिग्री तक गिरा तापमान

Fri, 07 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
16 mm of rain in 24 hours, temperature dropped by 5 degrees
सद्भावना पुल पर लगातार हो रही बारिश के चलते पसरा रहा सन्नाटा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मौसम का रुख बदल चुका है। इस सीजन का सबसे खराब मौसम शुक्रवार को रहा। पूरे दिन बूंदाबांदी के साथ-साथ रुक-रुक कर हल्की बरसात हो रही थी। स्थिति यह थी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से बहुत ही जरूरी होने पर निकले। वहीं, मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 16 एमएम बारिश हुई, जबकि तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इससे गलन बढ़ गई है।
विज्ञापन

पांच जनवरी से मौसम खराब हुआ है। बृहस्पतिवार की रात बूंदाबांदी होती रही। रात में तेज बारिश भी कुछ इलाकों में हुई। वहीं, शुक्रवार को पूरे दिन बूंदाबांदी और रूक-रूक कर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में हल्की बरसात हुई। स्थिति यह थी कि सुबह छह बजे के बाद खुलने वाली दुकानें भी दस बजे के बाद खुली। लोग अलावा के सहारे शहर में भी बैठे नजर आए। लोग बहुत ही जरूरी होने पर घर से निकले। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 16 एमए बारिश हुई। वहीं, अधिकतम आर्द्रता 99 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। वहीं हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर से पश्चिम दिशा की ओर देखा गया। जिसके कारण गलन बढ़ गई है। अंदेशा है कि 9 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था की खुली पोल, सड़कों पर फैला कीचड़
जौनपुर। लगातार हो रही बूंदाबांदी और रूक-रूक कर बारिश से सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में कीचड़ सड़कों पर फैले नजर आए। कुछ स्थानों पर कूड़े तक का उठान नहीं हो सका था। शहर में खोदकर छोड़े गए मोहल्लों में भी लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियां उठानी पड़ी। वहीं, गौराबादशाहपुर-जौनपुर सबसे व्यस्त मार्ग कस्बे से होकर सुरैला और मुफ्तीगंज की तरफ जाने वाले मार्ग पर बरसात होते ही कीचड़ जमा हो गया था। जिसकी वजह से राहगीरों को काफी ज्यादा समस्या हो रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर सहित ग्रामीण फिडरों की विद्युत आपूर्ति ठप
मछलीशहर। लगातार हो रही बारिस से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है।नगर सहित ग्रामीण फीडरों पर विद्यूत आपूर्ति ठप्प हो गई है। विद्यूत आपूर्ति बाधित होने के कारण नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अंधेरा छाया है। सैयद बाबा की मजार के पास पुन: बड़े पावर हाउस से सप्लाई देने वाली केबिल जल गई है जिससे आपूर्ति ठप हो गई है। लगातार बारिश से सैयदबाबा की मजार के पास 33 हजार वोल्ट का केबिल ब्लास्ट हो गया।जिससे सुबह से ही नगर की विद्यूत आपूर्ति बाधित हो चुकी है। इसी प्रकार जमालपुर, मधुपुर और मुस्तफाबाद फीडर में फाल्ट होने के कारण दिनभर से सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है।एस डी ओ अमर सिंह पटेल ने बताया कि बारिस के बावजूद भी विभागीय कर्मचारी व अधिकारी मरम्मत कार्य में लगे है। शाम 6 बजे तक सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed