फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   टीम ने तहसील के पश्चिमी गेट के वाद की जांच

टीम ने तहसील के पश्चिमी गेट के वाद की जांच

Sun, 23 Jun 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
टीम ने तहसील के पश्चिमी गेट के वाद की जांच

विज्ञापन
बदलापुर। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्र के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने शनिवार को बदलापुर तहसील के पश्चिमी गेट के वाद की जांच की। टीम द्वारा जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।

बदलापुर कस्बा निवासी बांकेलाल निगम ने अप्रैल 1992 में दीवानी न्यायालय में इस बात का वाद दाखिल किया था कि तत्कालीन तहसील प्रशासन ने उनके भवन को गिरा कर पश्चिम की तरफ तहसील गेट लगा कर रास्ता निकाल दिया है। हालांकि सिविल कोर्ट ने वाद को खारिज कर दिया। इसके बाद उनके द्वारा पुन: न्याय के लिए उच्चन्यायालय में वर्ष 2019 में अपील किया। हाईकोर्ट ने वाद को संजीदगी से लेते हुए जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से वस्तु स्थित की रिपोर्ट तत्काल न्यायालय में उपस्थित होकर देने को कहा है। इसके बाद उक्त वाद की वस्तु स्थित की हकीकत जानने के लिए डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्रा के नेतृत्व में छह सदस्यी टीम गठित किया । जिसमें शाहगंज के तहसीलदार अभिषेक कुमार , राजस्व निरीक्षक नीरज कुमार सिंह , लेखपाल रामदुलार बिंद , लेखपाल संदीप श्रीवास्तव तथा चकबंदी लेखपाल बच्चा लाल है। इस टीम द्वारा शनिवार को बदलापुर तहसील में पहुंच कर तहसील गेट की जमीन की हकीकत जाना। टीम ने मौके पर गेट से संबंधित जमीन की पूर्व तथा वर्तमान की स्थित का अभिलेखीय व स्थलीय जांच किया। टीम की मानें तो उनके द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट डीएम को सौपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed