{"_id":"5d0a89918ebc3e4dbd77406a","slug":"156097165019-jaunpur-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों ने उठाई ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों ने उठाई ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग
Thu, 20 Jun 2019 09:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित सीडा सभागार में बुधवार को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने सीडा उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। बैठक में सीडा परिसर के कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के साथ जर्जर तारों को बदलवाने की मांग उद्यमियों ने उठाई। परिसर की जर्जर सड़कों की स्थिति से डीएम को अवगत कराया। उद्यमियों ने बताया कि सीडा में लगे कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाए।
ताकि लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिल सके। सीडा क्षेत्र के जर्जर बिजली के तारों को बदले, पहले से बनी नालियों की गुणवत्ता के जांच करने की मांग की। सीडा की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने, मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग मशीन की व्यवस्था करने, पुराने बने पार्क के सुंदरीकरण, मुंगरा बादशाहपुर रेलवे क्रॉसिंग लगने वाले जाम से निजात, सीडा में सुलभ शौचालय बनवाने, आवासी कॉलोनी में कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराने की मांग की।
डीएम उद्यमियों की समस्याएं सुनी और शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वाशन दिया। परिसर की सुरक्षा के लिए एसओ मुंगरा को निर्देश दिया। बैठक में यूपीएसआईडीसी वाराणसी के प्रबंधक राजेश सिंह , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एमके ओझा, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र जौनपुर के उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह , सीडा के प्रबंधक स्वेताभ विष्णु रंजन, वाणिज्य कर अधिकारी मुन्नी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत मछलीशहर रामानंद मिश्रा के साथ उद्यमी प्रदीप सिंह , शत्रुघ्न मौर्य, संजय तिवारी , संजय सिंह ,दिलीप खुटिया, गुलाब पाण्डेय , बृजेश कुमार, पिंटू सिंह, राम मोहित मौर्य, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।