फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ जीवन संभव

स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ जीवन संभव

Wed, 05 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ जीवन संभव

विज्ञापन
जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को गोष्ठियों, रैलियों और पौधरोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताई गई। लोगों से वातावरण को स्वच्छ, हरा-भरा रखने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण में ही स्वस्थ जीवन संभव है।
जेसीआई जौनपुर की ओर से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने धरती को बचाने की अपील की। पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, मंडल डारेक्टर आलोक सेठ, पूर्व अध्यक्ष विवेक सेठ, शशांक सिंह रानू, रमेश श्रीवास्तव, सर्वेश जायसवाल ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। दिलीप जायसवाल, मनीष तिवारी, दिलीप सिंह, आशुतोष जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, सर्वेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरसठी: सरसरा स्थित वन विभाग कार्यालय पर क्षेत्रीय वन अधिकारी लालजी यादव की मौजूदगी में पर्यावरण के बचाव, वृक्ष संरक्षण की जानकारी दी गई। यदि हर परिवार एक एक पेड़ लगाएं तो वातावरण को सुखमय बनाया जा सकता है। इस अवसर पर राधेश्याम मौर्य, बीरेंद्र बहादुर सिंह, विजय प्रताप बिंद, मुन्नी लाल बिंद केशव मिश्र, बन रक्षक वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतहरिया: नगर पालिका के चेयरमैन शिव गोविन्द साहू ने नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि दूषित पर्यावरण के चलते अनेक बीमारियां फैल रही है। रैली नगर पालिका परिषद के प्रांगण से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए साहेबगंज, कटरा, नई बाजार, जौनपुर रोड से होकर पुन: नगर पालिका के प्रांगण में समाप्त हुई । इस दौरान अधिशासी अधिकारी जेपी मौर्य, कर अधीक्षक कमलेश कुमार , राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल ,ओंकार नाथ मौजूद रहे।
जलालपुर: त्रिलोचन महादेव निवसी समाजसेवी सचिन सेठ के नेतृत्व में पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया। सचिन ने कहा कि पर्यावरण को सही रखने के लिए हर किसी को कम से कम 10 पौधे लगाना चाहिए इस मौके पर रामचंद्र सिंह, भोजपुरी कलाकार चंदन सेठ, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा, अभिषेक गिरी, सूरज गिरी, संदीप अग्रहरी, बबलू अग्रहरि मौजूद रहे।
जफराबाद: नगर पंचायत जफराबाद के अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल और अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने नगर पंचायत परिसर में पौधरोपण किया। पौधे लगाने, पर्यावरण बचाने, कूड़ा न जलाने, पेयजल का अपव्यय न करने, स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक की थैली का बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार, असद खां, खुर्रम, अजय मौर्य, सिराज अंसारी, साजन, सावन, लुल्लुर, मुन्नू़ सभासद, चंद्र शेखर सरोज आदि उपस्थित रहे।

बोतल बंद पानी से पाएं मुक्ति: कुलपति
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि मां सरस्वती का श्वेत वस्त्र स्वच्छ पर्यावरण की शिक्षा देता है। हमें अपने कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखना चाहिए। वे बुधवार को पर्यावरण विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में बोतल बंद पानी के इस्तेमाल की संस्कृति को छोड़ने की अपील की।

उन्होंने प्रत्येक कार्यक्रम में मिट्टी के बने हुए बर्तन का उपयोग करने का शपथ दिलाई। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए तीन आर (रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल) पर अमल करना जरूरी है। परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार ने कहा याद रखें प्रकृति हमारी नीड पूरी करने के लिए ग्रीड पूरी करने के लिए नहीं। डा. राजकुमार सोनी ने कहा कि रोज पर्यावरण दिवस मनाया जाना चाहिए। संयोजक डा. विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि एक पेड़ अपने पूरे जीवन में लगभग 5.5 लाख रुपये की ऑक्सीजन, 6.5 लाख रुपये का मृदाक्षरण, 11.5 लाख मूल्य का वायु प्रदूषण दूर करता है। एक पेड़ के कटने से 34 लाख रुपये की हानि होती है। विजय बहादुर मौर्या, देवेंद्र मिश्रा, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed