फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चुनावी खर्चे का लेखा-जोखा तैयार करने में जुटे प्रत्याशी

चुनावी खर्चे का लेखा-जोखा तैयार करने में जुटे प्रत्याशी

Wed, 05 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
चुनावी खर्चे का लेखा-जोखा तैयार करने में जुटे प्रत्याशी

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 2 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लडने वाले प्रत्याशी अब अपने चुनावी खर्चे का लेखा जोखा जुटाने में जुट़ गए हैं।कारण निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात ब्यय प्रेक्षक द्वारा जिले में17जून से 7 दिन तक रहकर प्रत्याशियों के खर्चों की जांच की जाएगी ।इसके बाद प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे का विवरण चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।
जिले के जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट के लिए चुनाव हुआ था ।जिसमें कुल 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस दौरान जौनपुर लोकसभा सीट के लिए 20 प्रत्याशी और मछलीशहर लोकसभा सीट के लिए 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। निर्वाचन आयोग द्वारा एक प्रत्याशी को चुनाव में खर्च करने के लिए70 रुपए खर्च निर्धारित किया था । साथ ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामांकन से लेकर मतगणना की तिथि तक खर्च करने का ब्यौरा भी मांगा था। इसके लिए दोनों सीटों पर चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों के खर्चे का आकलन करने के लिए अलग-अलग व्यय प्रेक्षक भी तैनात किया था। जिसमें जौनपुर के लिए श्री प्रकाश एसवी और मछली शहर के लिए पी दीपिका कार्तिक को ब्यय प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। इन ब्यय प्रेक्षक द्वारा प्रत्याशियों के खर्चे का आकलन नामांकन से लेकर मतगणना तक किया गया ।साथ ही प्रत्याशियों को ब्यय रजिस्टर व खर्चे का बिल वाउचर आदि तैयार करने का निर्देश दिया गया। प्रत्याशियों द्वारा तैयार किए गए खर्च रजिस्टर व बिल बाउचर की जांच करने के लिए 17 जून को दोनों लोकसभा सीटों के लिए तैनात ब्यय प्रेक्षक जिले में आ रहे हैं .जो 23 जून तक जिले में रहकर प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर व बिल-वाउचर की जांच करेंगे।
विज्ञापन


जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक 17 जून को जिले में आ रहे हैं। उनके द्वारा 23 जून तक प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर व बिल वाउचर की जांच की जाएगी। इसकी जानकारी दोनों लोकसभा सीट पर चुनाव लडने वाले सभी प्रत्याशियों को दे दी गई है। साथ ही उन्हें रजिस्टर और बिल वाउचर तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार
वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed