{"_id":"5cf8066fbdec2206ff5a7ae9","slug":"15597584412-jaunpur-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
करंजकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर बाजार में हुई सपा नेता लालजी यादव की हत्या के मामले में छह दिन बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को कोरीडीहा बाजार में रास्ता रोक दिया। परिवार से लेकर गांव के लोग जौनपुर - शाहगंज मार्ग पर बैठ गए। जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर रास्ता साफ कराया। इस दौरान घंटों दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
उड़ली गाव निवासी अपराधी प्रवृति के सपा नेता लालजी यादव 30 मई की सुबह अपने स्कार्पियों से सिद्दीकपुर बाजार पहुंचे थे जहां पहले से घात लगाएं बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर सपा नेता की हत्या कर दी। बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों पर इस मामले में केस दर्ज किया है। लेकिन अभी तक बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर है। बदमाशों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारे बाजी किया। चक्का जाम के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई लेकिन थोड़े देर में ही लोग शांत हो गए।