फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कृषर वैज्ञानिकों ने आय दो गुनी करने का बताया तरीका

कृषर वैज्ञानिकों ने आय दो गुनी करने का बताया तरीका

Wed, 05 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
कृषर वैज्ञानिकों ने आय दो गुनी करने का बताया तरीका

विज्ञापन
जौनपुर। कृषि के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तीन घंटे तक किसानों को आय दो गुनी करने का तरीके बताए और खेती करने के नवीन तकनीक की जानकारी दी। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एनआईसी, उप कृषि निदेशक कार्यालय सहित कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा व अमिहित में किया गया। इन स्थानों पर भारी मात्रा में किसान मौजूद रहे।

कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि तकनीकी प्रसार अभिनव पहल के तहत धान, मक्का, दलहन, तिलहन एवं सब्जियों तथा पशु पालन की विधिवत जानकारी उपलब्ध कराई गई।साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन, कृषि में संचालियत योजनाओं, सब्सिडी, बीज शोधन, खेत का पुआल खेत में, धान में लगने वाली बीमारियों और इससे बचाव आदि के बारे में जानकारी दी।उन्होंने किसानों को कृषि के नवीन यंत्रों के बारे में भी किसानों को बताया। साथ ही किसानों के खेती किसानी संबंधित पूटे गए प्रश्नों को भी बताया। बक्शा- कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पर मंगलवार को बदलापुर, महराजगंज, खुटहन सहित विभिन्न ब्लॉकों के दर्जनों प्रगतिशील किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खेती किसानी की जानकारी ली। प्रदेश के जाने मानें कृषि वैज्ञानिकों ने अपने विचार रखे। वैज्ञानिकों ने किसानों को आय दो गुनी करने के बारे में विसतार से बताया। इसके अलावां धान की नर्सरी डालने और उसकी रोपाई और उसमें लगने वाले रोगों आदि की भी जानकारी दी। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डा. अश्वनी कुमार सिंह, डा. सोमेन्द्रनाथ,डा.अनिल कुमार, सुरेंद्र सोनकर,अमित सिंह, नरेंद्र चौधरी, सुरुचि सिंह, लोकनाथ एवं त्रिभुवन सिंह, अशोक सिंह, सुशील यादव, अशोक यादव सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed