फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चांद का हुआ दीदार, ईद मुबारक आज

चांद का हुआ दीदार, ईद मुबारक आज

Wed, 05 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
चांद का हुआ दीदार, ईद मुबारक आज

विज्ञापन
जौनपुर। रमजान के मुकद्दस महीने के आखिरी रोजे के साथ ही मंगलवार की शाम को चांद का दीदार होते ही ईद की खुशियां झलक पड़ी। मस्जिदों से भी चांद का दीदार होने और कल ईद होने का एलान हुआ। जगह जगह गोले छूटने के साथ ही ईद होने का आगाज किया गया। सभी ने ईद की घोषणा का गर्मजोशी से स्वागत किया। ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदें रोशनी से जगमगाने लगी। ईद के चांद को देख लोगों ने दुआख्वानी की और फिर बुधवार को ईद का पर्व मनाने की तैयारी में जुट गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देर रात तक खरीदारी की।
चांद देखने के लिए शाम छह बजे से ही लोग आसमान की देखने लगे। हालांकि देर शाम तक किसी ने चांद देखने की पुष्टि नहीं की। लखनऊ से एलान होने के बाद शिया धर्म गुरु मौलाना सफ्दर हुसैन जैदी ने बुधवार को ईद मनाने के लिए एलान किया। मस्जिदों में ईद का एलान होते ही मोहल्लों में पटाखे फूटने लगे।
विज्ञापन

घरों से लेकर ईदगाहों तक ईद की तैयारी पूरी कर ली गई है। जगह जगह होने वाली ईद की नमाज के लिए समय भी तय कर लिया गया है। रोजेदारों को सुबह से ही बेसब्री से ईद के चांद का इंतजार रहा। सऊदी अरब में सोमवार को ही चांद दिख गया था इससे लोगों को पहले से ही पूरी उम्मीद थी कि शाम को यहां भी चांद का दीदार होगा और चांद दिखते ही ईद को लेकर मुस्लिम इलाकों में चहल पहल बढ़ गई । बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कपड़ों आदि की खरीददारी लोगों ने पहले से ही कर ली है। सेवईं और मेवा आदि की दूकानों पर लोगों की भीड़ लग गई। देर रात तक बाजार लोगों की भीड़ से गुलजार रहे। सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में मौलाना महफुजुल हसन सुबह नौ बजे नमाज अदा कराएंगे। मल्हनी पड़ाव स्थित नकी फाटक में शिया धर्म गुरु मौलाना सफ्दर हुसैन जैदी 10 बजे ईद की नमाज अदा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से रात में ही उठा लिया गया कचरा
जौनपुर। ईद-उल-फितर की मुख्य नमाज मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में होगी। पुलिस, प्रशासन व नगर पालिका की ओर से ईद पर इंतजामात किए गए हैं। नमाज के समय जहां यातायात व्यवस्था को मस्जिदों की ओर प्रतिबंधित किया गया है, वहीं छुट्टा पशुओं को रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका पूरी रात शहर से कूड़ा उठवाया और विशेष सफाई व्यवस्था की। कशेरी बाजार, हरलालका रोड, नवाबयूसूफ रोड, अलफस्टीनगंज, पुरानी बाजार, मुफ्ती मोहल्ला, बदलापुर पड़ाव, जहांगिराबाद, ओलंदगं, मछलीशहर पड़ाव समेत शहर के अन्य प्रममुख स्थानों पर रात में बाजार बंद होने के बाद ही कूड़े का उठान शुरू हो गया। सफाई कराने के साथ चूना आदि का छिड़काव कर पूरे शहर को ईद के लिए तैयार कर दिया गया।




शाही ईदगाह में सुबह नौ बजे होगी ईद की विशेष नमाज
जौनपुर। शहर से लेकर गांव तक की ईद गाहों में होने वाली ईद की विशेष नमाज के लिए समय निर्धारित कर लिया गया है। शहर के मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। यहां मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी की सरपरस्ती में मौलाना फैसल अहमद सिद्दीकी ईद की नमाज अता कराएंगे। मदरसा हुसैनिया लालदरवाजा में साढ़े सात बजे मौलाना खालिद, खानका रसीदिया में सुबह 9:5 बजे मौलाना मेराज नमाज अदा कराएंगे। मदीना मस्जिद नवाब साहब का अहाता में 9:10 बजे मौलाना मोहिउद्दीन हेश्शाम नमाज पढ़ाएंगे। बड़ी मस्जिद में सुबह 9:15 बजे मौलाना अनस कासमी नमाज पढ़ाएंगे। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार केराकत ईदगाह पश्चिम में ईद की नमाज समय सुबह साढ़े सात बजे होगी। इसी प्रकार नरहन स्थित इस्माइल शाह कुटी स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे, मुफ्तीगंज बाजार जामा मस्जिद में सुबह पौने आठ बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी। मुर्की स्थित ईदगाह में पौने सात बजे, देवकली बाजार स्थित मस्जिद में 8 बजे ईद की नमाज होगी।

मुंगराबादशाहपुर के अकबरी मस्जिद में 7 बजे, ईदगाह में 7:30 बजे, जामा मस्जिद में 8 बजे नमाज होगी। मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ईदगाह मे सुबह 7:30 बजे, जामा मस्जिद मे 8:15 बजे नमाज होगी। मछलीशहर के ईदगाह में सुबह 8बजे शहर ए इमाम मौलाना अबुल कलाम नमाज अदा कराएंगे। साढ़े सात बजे शाही मस्जिद में मौलाना युसुफ कुरैशी नमाज पढा़एंगे। खजूर वाली मस्जिद, बहरइची मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। कर्बला की मस्जिद में साढ़े आठ बजे नमाज होगी। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार नगर में शाही ईदगाह में में नमाज के मद्देनजर ईद गाह की साफ सफाई कराई गई है । नगर पंचायत अध्यक्ष वसीमअहमद ने ईद गाह पहुंच कर साफ सफाई का जायजा लिया । नगर पंचायत की तरफ ईद गाह जाने वाले रास्ते में चूना छिड़काव किया गया है । शाही ईदगाहखेतासराय में 7:45, मनेछा ईदगाह में 7 बजे, गुरैनी ईदगाह में 7 बजे ईद की नमाज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed