{"_id":"5cf56920bdec22072e6f942e","slug":"15595871002-jaunpur-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के चलते रोज फुंक रहे करीब छह ट्रांसफार्मर, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के चलते रोज फुंक रहे करीब छह ट्रांसफार्मर, लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गर्मी में खपत अधिक होने के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। समय से अर्थिंग, लीड और तेल आदि चेक नहीं होने और अधिक लोड के चलते रोजाना तकरीबन छह ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार मई से लेकर तीन जून तक लगभग 201 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। नियमानुसार 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदल जाना चाहिए लेकिन मांग अधिक होने के कारण 15 दिन तक लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
सरकार बिजली की व्यवस्था सुधारने में लगी है। जले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने का निर्देश है लेकिन अधिकारी इसका पालन नहीां कर रहे हैं। कहीं 15 दिन में ट्रांसफार्मर बदल रहे हैं तो कहीं महीने भर में। जिले में विभन्न क्षमताओं के लगभग 32 हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनसे कुल पांच लाख 78 हजार 775 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। गर्मी आते ही ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला जारी हो जाता है। सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। इसका कारण गर्मी और बिजली की खपत बढ़ना बताया जा रहा है। गर्मी में कूलर, एसी व इनवर्टर आदि का प्रयोग होने से बिजली का लोड बढ़ गया है। ऐसे में रोजाना छह ट्रांसफार्मर जिले भर में जल रहे हैं। मगर इतने ट्रांसफार्मर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एक महीने में 201 ट्रांसफार्मर जले हैं लेकिन इसके आधे भी बदले नहीं जा सके हैं।
जिले ट्रांसफार्मर की कोई कमी नहीं है। समयानुसार ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जाता है। विशेष परिस्थितियों में ही समय से ट्रांसफार्मर नहीं बदला पाता है। गर्मी में खपत बढ़ने से इस समय जिले में रोज तकरीबन पांच से छह ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।-एके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता