{"_id":"5cf413d0bdec2207680ecc07","slug":"155949972412-jaunpur-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को अल्फस्टीनगंज पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी विधासभा अध्यक्षों को एक -एक बूथ की समीक्षा कर के अवगत कराने का निर्देश दिया। वहीं 2022की चुनाव की तैँयारी में जुट जाने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम दोनों सीटें जीते हैं। सरकार के हनक से हमको मछलीशहर लोकसभा चुनाव हराया गया है। लेकिन हमको जितना वोट मिलना चाहिए था । उतना वोट नहीं मिला,जहां हर जाति विरादरी के लोग हमें वोट देने की बात कर रहे थे। इसके बाद भी ऐसी चूक कहां हुई। हम इसकी समीक्षा विधानसभा क्षेत्र में बूथवार करेंगे। उन्होंने सभी विधासभा अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि एक- एक बूथ की समीक्षा कर अवगत करायें। जिससे सुधार कर हम लोग 2022 की चुनाव की तैयारी में लग जाए। उन्होंने कहा लालजी यादव सहित जो तीन हत्याकांड हुआ है। अगर सरकार जल्द से जल्द इसका खुलासा नहीं किया तो समाजवादी पार्टी सडकों पर उतरेगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया। बैठक मेें पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, यसवंता यादव, नीरज पहलवान, पूनम मौर्या, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी रामधारी पाल ,राजेंद्र यादव, कैलाश, प्रिंशू यादव, श्याम नरायण बिंद,डा. लक्ष्मीकांत यादव व ऋषि यादव उपस्थित रहे।
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए रास्ता रोका
करंजकला। सपा नेता लालजी यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को कोइरीडीहा बाजार में जौनपुर शाहगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाने वालों ने पुलिस पर लापारवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी में पुलिस दिलचस्पी नहीं ले रही है। जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रमेश यादव ने हत्यारों की गिरफ्तारी शीघ्र किए जाने का भरोसा देकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
उड़ली गांव निवासी सपा नेता लालजी यादव की 30 मई को सिद्दीकपुर के पास बदमाशों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह अपनी स्कार्पियो सड़क किनारे खड़ी कर एक अधिवक्ता से बात कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के चार दिन बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित लोगों ने कोइरीडीहा बाजार में जाम लगा या और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार को भी बाजार पूरी तरह बंद रही। पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। जाम लगने से सड़क पर दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष ने दो दिन की मोहलत मांगी है। मौके पर मौजूद कमला यादव, जितेंद्र यादव व अमला आदि ने कहा कि सही अपराधियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। अपराधियों को किसी नेता के दबाव में बक्सा न जाए। एहतियात के तौर पर कोइरीडीहा समेत आस पास की अन्य बाजारों में भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सपा नेता की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने तीसरे दिन भी बाजार में दूकानों को बंद रखा। रविवार को व्यापारियों ने मल्हनी बाजार में भी दुकाने बंद रखी। अफलेपुर, शब्दरगंज ,भैसनी, सिद्धिकपुर बाजार , बहादीपुर बाजार लोगों ने शोक में बंद कर दिया। दुकानदारों ने बढते अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग किया और लालजी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। चन्द्रशेखर यादव, चन्दन कुमार अंकुर यादव ,मुकेश गुप्ता, राकेश कुमार, गप्पू, कान्हा यादव , पंकज गुप्ता, पिन्नी जायसवाल, महेन्द्र सोनकर, श्याम चन्द्र पांडेय, कृष्ण कुमार, अजित समेत सैकड़ों लोगों ने बाइक से रैली निकाल कर बाजारं में भ्रमण कर घटना का विरोध करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।