{"_id":"5cf413ccbdec2207594b2423","slug":"155949972112-jaunpur-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस रिफिलिंग का चल रहा अवैध कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस रिफिलिंग का चल रहा अवैध कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के सभी बाजारों में रसोई गैस की रिफिलिंग का कारोबार धडल्ले से चल रहा है। त्रिलोचन महादेव पेट्रोल टंकी के पास, जलालपुर चौराहे, कस्बा , इजरी, लकड़ मंडी ,जलालपुर बाईपास आदि स्थानों पर यह कारोबार बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा है।
क्षेत्रीय लोगों को रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए न बुकिंग कराने की झंझट और न ही घंटों लाइन में लगने की मशक्कत करनी पड़ती है। पैसा कमाने के लिए लोग इस खतरनाक काम को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। मगर प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। क्षेत्र में गैस चूल्हा व छोटे सिलेंडर बेचने की करीब दर्जनों से अधिक दुकानें है। चूल्हा बेचने वाले गैस रिफिलिंग करने के साथ धड़ल्ले से गैस की कालाबाजारी भी कर रहे है। प्रभारी उपजिलाधकारी व तहसीलदार संतोष कुमार सोनकर ने बताया कि अभी हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर चोरी से कोई गैस रिफलिंग करते पाय जायेगा तो कार्रवाई की जाएगी।