{"_id":"5cf412e9bdec2207587620b4","slug":"155949949419-jaunpur-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही से लूटा गया एक ट्रक घी मडिय़ाहूं से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही से लूटा गया एक ट्रक घी मडिय़ाहूं से बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। ट्रक लुटेरों की निशानदेही पर भदोही कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को दोपहर मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के कटघर गांव के एक गोदाम से एक ट्रक घी बरामद किया है।
भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से महीने भर में अलग-अलग समय पर घी लदी दो ट्रकों को लुटेरों ने लूटा था। लूट का मुकदमा औराई पुलिस दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। भदोही कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। दोनों लुटेरो को पुलिस मडिय़ाहूं नगर के महतवाना मोहल्ले का बता रही है। उनकी निशानदेही पर भदोही उपनिरीक्षक रामजी यादव क्राइम ब्रांच टीम के उप निरीक्षक अजय सिंह पुलिस बल के साथ रविवार की दोपहर कटघर निवासी वीरेंद्र गुप्ता के मकान पर छापेमारी कर एक ट्रक घी बरामद किया। जो विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में पैक किया गया था। बरामद घी को पुलिस अपने साथ ले गई । जब पुलिस ने वीरेंद्र गुप्ता से पूछा तो उन्होंने बताया कि हमने मडिय़ाहूं के महतवाना मोहल्ला निवासी एक युवक को गोदाम किराए पर दिया था। उपनिरीक्षक भदोही रामजी यादव ने बताया कि लुटेरों का बड़ा गैंग है ट्रकों को लूट कर उसका माल उतार कर ट्रकों को सुनसान स्थान पर लावारिस छोड़ देता है। लुटेरों ने कई और गोदामों की जानकारी दी है कार्रवाई की जा रही है।