{"_id":"5cf022f5bdec22073f3f284b","slug":"15592415089-jaunpur-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग हुए सड़क हादसों में पांच घायल .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग हुए सड़क हादसों में पांच घायल .
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार पश्चिमी कौडिय़ां मोहल्ला निवासी रामकुमारी (70) पत्नी रामबरन यादव बुधवार की रात विद्युत उप केन्द्र के समीप सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गयी। सरपतहां थाना क्षेत्र के भिवरहां गांव निवासी रीता देवी (45) पत्नी जय प्रकाश सिंह अपने पति के साथ बाइक से बुधवार की देर शाम अपने रिश्तेदारी अतरडीहां से घर लौट रही थी। बरौत गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से रीता घायल हो गयी। क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी चंद्रकेश पासवान (40) पुत्र राम कृपाल पासवान अपनी बाइक से बुधवार की शाम शादी समारोह से अपने घर जा रहे थे। सरायमोहीउद्दीनपुर बाजार समीप बाइक की चपेट में आने से गम्भीर रुप से घायल हो गए। वहीं सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली मिसिरपुर गांव निवासी उजाला पासवान (20) पत्नी मुकुंद पासवान अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर शाहगंज आ रही थी। अर्सियां मोड़ के समीप पहुंची थी जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उजाला घायल हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां रीता देवी व उजाला पासवान की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी खुर्द निवासी मनीष प्रजापति (23) व मोहित प्रजापति (26) बाइक से बदलापुर कस्बे से घर जा रहे थे। जैसे ही वे उमरी मोड़ के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।