फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

Thu, 30 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

विज्ञापन
जौनपुर। किसानों के मसीहा और उनके कल्याण कि लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान जन नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने वहां के पार्क में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे।

डा. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि प्रगतिशील विचारधारा के धनी चौधरी चरण सिंह का आजीवन किसानों की लड़ाई लड़ते रहे। गाजियाबाद जिले के नूरपुर गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। अपना संपूर्ण जीवन गांव के गरीब किसानों के लिए समर्पित कर दिया। स्वतंत्रता सेनानी से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद की यात्रा तय की। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। आवाहन किया कि भ्रष्टाचार का अंत ही देश को आगे ले जा सकता है। उनका कहना था कि भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। जिस देश में लोग भ्रष्ट होंगे वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। गरीबों और किसानों की दशा सुधारने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। उनकी नीतियों और विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश महासचिव रामआसरे विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव राम सागर सिंह, आशोक कुमार यादव, रघुनाथ यादव ने उनके संघर्षो पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर सुनील सिंह गोधना, प्रशांत सिंह रघुवंशी, महेंद्र विश्वकर्मा, अशोक प्रधान, आरपी यादव, तारिक अली खान, प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, अली हसन अंसारी, सुनील कुमार दूबे, विकास दूबे, रजनीश यादव, विनय कुमार यादव, उदयभान सिंह, राहुल सिंह, विकास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed