फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छह ईवीएम ने दिया जवाब तो वीवीपैट से हुई गिनती

छह ईवीएम ने दिया जवाब तो वीवीपैट से हुई गिनती

Sat, 25 May 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
छह ईवीएम ने दिया जवाब तो वीवीपैट से हुई गिनती

विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में छह ईवीएम गुरुवार को गतगणना के दौरान फेल हो गई। काफी देर तक उनको ठीक करने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन जब कोई सूरत नहीं नहीं निकली तो वीवी पैट के पर्चियों की गणना कराई गई। इसमें मतों की गिनती में देर हुई। वीवीपैट पर्चियों की काउंटिंग में ही भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज ने 181 मतों से बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन राम से आगे निकल गए।
मछलीशहर लोकसभा की मतगणना आधे घंटे विलंब से शुरू हुई। चार बजे तक सब कुछ ठीक चला लेकिन अचानक मतगणना में छह ईवीएम की खराबी की वजह से विलंब होने लगा। इसमें मछलीशहर विधानसभा के बूथ संख्या 175 पूर्व माध्यमिक विद्यालय करियांव, जफराबाद विधानसभा के बूथ संख्या 51 कन्या जूनियर हाई स्कूल सरसौड़ा व बूथ संख्या 229 प्राथमिक विद्यालय खेतापुर और मड़ियाहूं विधानसभा के बूथ संख्या 144 प्राथमिक पाठशाला जवंसीपुर, बूथ संख्या 297 प्राथमिक पाठशाला कमरुद्दीनपुर और बूथ संख्या 325 प्राथमिक विद्यालय भानपुर का ईवीएम शामिल है। ईवीएम में तकनीकी कमियों को लेकर सवाल भी उठने लगे और आशंका जाहिर लोग करने लगे कि कहीं खेल न हो जाए। उस समय तक बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन राम बढ़त बनाए हुए थे लेकिन ईवीएम से सबंधित वीवीपैट की काउटिंग होते ही वह पिछड़ने लगे। ऐसा बताया जा रहा है। लेकिन प्रशासन इसे मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


मछलीशहर लोकसभा के मतगणना के दौरान छह बूथों के ईवीएम खराब थे। जिसके कारण इस बूथों के वीवी पैट का गणना किया गया। मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। भाजपा और बसपा दोनों दलों के प्रत्याशी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में वीवीपैट से गिनती कराकर परिणाम घोषित किया गया है।आरपी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed