जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा सीट ही इकलौती सीट पर भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज सबसे कम मतों से जीत हुई है। यहां महज 181 वोटों से हारजीत हुई। इतना कम अंतर प्रदेश की अन्य किसी भी लोक सभा सीट पर नहीं रहा। बागपत 2959 और मेरठ में 4729 का हार जीत का अंतर रहा।
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में 32 राउंड की गणना होनी थीं। पहले राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी वीपी सरोज ने बढ़त बनाया लेकिन दूसरे राउंड की गणना में वह पीछे हो गए। 21 वें राउंड की गणना तक गठबंधन के प्रत्याशी त्रिभुवन राम बढ़त बनाएं रहें लेकिन 22 वें राउंड की गणना में भाजपा के वीपी सरोज 3869 मतों से बढ़त बना लिया। फिर कांटे की टक्कर शुरू हो गई। 23 वें राउंड में बीएसपी के त्रिभुवन राम को 405810 और भाजपा के वीपी सरोज को 405860 मत प्राप्त हुआ। सिर्फ 50 मत से भाजपा प्रत्याशी आगे रहे। इसके बाद 24 वें राउंड की गणना में भाजपा ने 840, 25 वें राउंड में 250, 27 वें राउंड में 332, 28वें राउंड में 3971 मतों से बढ़त भाजपा बना लिया। 29 वें राउंड में भाजपा ने 2880 मतों से बढ़त बनाएं रखा। 29वें राउंड में बसपा को 478033 और भाजपा को 480913 मत प्राप्त हुए। भाजपा 2880 मत से बढ़त बरकरार रखा। 30वें राउंड में 2445 मतों से भाजपा की बढ़त रहीं। 31वें राउंड में बढ़त घटकर 377 मत तक पहुंच गई। अंतिम राउंड यानी 32 वें राउंड की गणना में बसपा को 486763 और भाजपा को 487093 मत प्राप्त हुए। भाजपा की बढ़त सिमटकर 330 मत तक आ गई। डाक मतों की गिनती में 1453 मत बसपा के त्रिभुवन राम और 1304 मत भाजपा के वीपी सरोज को प्राप्त हुआ। इस तरह भाजपा प्रत्याशी वीपी सरोज को 488397 और बसपा के त्रिभुवन राम 488216 मत प्राप्त हुआ। भाजपा प्रत्याशी वीपी सरोज ने 181 मतों से बसपा प्रत्याशी को चुनाव हराकर विजय श्री अपने नाम कर लिया।