फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पीयूकैट की प्रवेश परीक्षा 11 और 12 जून को

पीयूकैट की प्रवेश परीक्षा 11 और 12 जून को

Tue, 21 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पीयूकैट की प्रवेश परीक्षा 11 और 12 जून को

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिसर की प्रथम सेमेस्टर की विभिन्न विषयों की कुल 1420 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 11 और 12 जून को विश्वविद्यालय परिसर होगी। इसमें 400 पेड सीटें हैं। पीयू कैट परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। अब तक लगभग एक हजार परीक्षार्थियों के आवेदन आए हैं।

विश्वविद्यालय परिसर में एमबीए. ई-कामर्स, मास कम्युनिकेशन, अप्लाइड साइकोलाजी, माइक्रोबायोलाजी आदि विषयों की पढ़ाई होती है। इन पर दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 मई तक आनलाइन किए गए आवेदन किया जा सकता है और एक जून को इसमें संशोधन किया जा सकता है। चार जून को प्रवेश पत्र अपलोड होंगे। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. बीबी तिवारी ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों के लिए अब तक एक हजार के करीब आवेदन आ चुके हैं। परिसर में संचालित इंजीनियरिंग और फार्मेसी में प्रवेश यूपीसीट से प्रवेश लिए जाएंगे। मंगलवार को कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने शिक्षकों की बैठक कर परीक्षा की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परिसर में संचालित विषयों की गुणवत्ता में सुधार के लिए और प्रयास किए जाएगे। ताकि छात्रों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस बार परिसर में संचालित विषयों में 400 पेड सीटों पर दाखिला लिया जाएगा, जिसके लिए छात्रों को अतिरिक्त फीस देनी होगी। शेष 1020 सीटों पर सामान्य रूप से दाखिला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed