फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, 11 घायल

सड़क हादसों में दो की मौत, 11 घायल

Mon, 20 May 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, 11 घायल
जौनपुर। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समसपुर पनियरिया गांव निवासी दिलिप यादव (26), रवि उर्फ अवनीश (27) और शैलेष यादव (22) किसी बारात में शामिल होकर घर लौट रहे थे । रविवार की देर रात वे जौनपुर मल्हनी मार्ग पर पाल्हामउ खुर्द गांव में आंबेडकर पार्क के पास मोड़ पर उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई और तीनों खाई में गिर गए। दिलिप कीकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अवनीश और शैलेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने अवनीश को वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम कोपा पतरहीं निवासी बद्रीप्रसाद गुप्ता (54) रविवार की रात बाइक से कबूलपुर बाजार के पास किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। लकठेपुर प्राथमिक विद्यालय के पास घड़रोज की चपेट में आने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के जयपालपुर गांव के समीप सोमवार को सुबह करीब सवा पाच बजे पिकअप सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। पिकअप में सवार चार युवतियों समेत सात घायल हो गए। पिकअप सवार सभी आर्केस्ट्रा के कलाकार हैं। घायलों में छत्तीसगढ़ के जनपद बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र के निवासी जिया पुत्री पिंजलू (15), जिला बलौदा के सिमगा थाना क्षेत्र के दामाखेड़ा गांव की बंजारी पुत्री रामदास (18) जिला दुर्ग के थाना बेमेतरा क्षेत्र के थान कमरिया गांव की पूजा पुत्री धरमू (21) उनकी बहन ज्योति (20), मछलीशहर थाना क्षेत्र के मैत्री नूरपुर गांव के गोविन्द (23) सुजानगंज थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गोदाम गांव के सचिन कुमार (19) नगौली गांव निवासी बालचन्द्र उर्फ प्रधान (41) शामिल हैं। सभी एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। जौनपुर शहर के नईगंज मोहल्ला निवासी साहिल(21) और सोनू गुप्ता (20) मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर रविवार की रात में घर लौट रहे थे। वे मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के चकमुबारकपुर गॉव के पास बेकाबू बाइक समेत सड़क किनारे खाई में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed