फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रेन को अधिक समय तक रोकने पर यात्रियों ने किया हंगामा

ट्रेन को अधिक समय तक रोकने पर यात्रियों ने किया हंगामा

Mon, 20 May 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन को अधिक समय तक रोकने पर यात्रियों ने किया हंगामा
केराकत। रेलवे प्रशासन द्वारा औड़िहार जौनपुर रूट पर दो ट्रेनों सुहेलदेव और दिल्ली छपरा एक्सप्रेस को पास कराने के लिए औड़िहार से जौनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन पर दो घंटे रोक दी गई। इससे यात्री आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया। दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों को पास होने के बाद स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ट्रेन जौनपुर के लिए रवाना हुई। नाराज यात्रियों का कहना रहा कि आए दिन इस ट्रेन को रोकने से दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

औड़िहार से जौनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दैनिक यात्रियों के लिए उपयोगी है। इससे प्रतिदिन जौनपुर जाने वाले सरकारी कर्मचारी, मरीज, कचहरी जाने वाले होते हैं। यात्रियों का कहना रहा कि इस ट्रेन को आए दिन मुफ्तीगंज में रोक दिए जाने से प्रतिदिन देर से अपने कार्य पर पहुंचते हैं। ट्रेन के विलंबित होने से यात्रियों खासकर मरीजों और कचहरी जाने वाले वादकारियों की समस्या बढ़ जाती है। यात्रियों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए ट्रेन को मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन पर अधिक समय तक नहीं रोके जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गौतम राम, राजेन्द्र गुप्ता, कमलेश पाल, देवेश कुमार, क्षमानंद सरोज, विमलेश गौतम, मनोज गुप्ता, दीपक यादव, मनीष गुप्ता, चन्द्रेश पाल, शमसुद्दीन, दिनेश सोनकर, अभिषेक वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed