{"_id":"5ce2ed4ebdec22077654eb05","slug":"155837581111-jaunpur-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल की गई है त्रिस्तरीय घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल की गई है त्रिस्तरीय घेराबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि मतगणना परिसर में मोबाइल, धूम्रपान, माचिस, असलहा आदि ले जाना मना है। मतगणना परिसर के चारो ओर 100 मीटर के घेरे को पैदल क्षेत्र घोषित किया गया है। वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं है।
उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र व स्थल पर त्रिस्तरीय घेराबंदी की गई है। पहला एवं बाहरी घेरा पैदल क्षेत्र का होगा। इसमें 100 मीटर के बैरियर के अंदर बिना अधिकृत फोटो पहचान पत्र के कोई प्रवेश नहीं करेगा। इस घेरे में स्थानीय पुलिस तैनात रहेगी। दूसरा एवं मध्य घेरा मतगणना परिसर के गेट पर होगा। इसमें पीएसी तैनात रहेगी, जो माचिस, हथियार आदि प्रतिबंधित सामानों की तलाशी लेगी। तीसरा एवं अंतिम घेरा मतगणना हाल के द्वार पर होगा। जिस पर केंद्रीय सशक्त बल तैनात रहेगा, जो प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की प्रतिबंधित सामग्रियों की तलाशी लेगा। महिलाओं की तलाशी केवल महिला पुलिसकर्मी द्वारा ही की जाएगी। जिला सूचना अधिकारी मीडिया सेंटर में रहेंगे। मीडिया सेंटर में पासधारक मीडियाकर्मी, पत्रकारों को हाथ का कैमरा ले जाने की ही अनुमति है। मतगणना प्रक्रिया की आडियो, वीडिया रिकार्डिंग एवं कंट्रोल यूनिट वीवीपैट एवं पोस्टल बैलट की फोटोग्राफी नहीं की जाएगी।