फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जाम से नहीं मिल रहा लोगों को निजात, लोग परेशान

जाम से नहीं मिल रहा लोगों को निजात, लोग परेशान

Mon, 20 May 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
जाम से नहीं मिल रहा लोगों को निजात, लोग परेशान
जौनपुर। जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन कहीं न कहीं दो से तीन घंटे जाम न लगता हो। जौनपुर-भदोही मार्ग, जौनपुर-आजमगढ़ और जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर हर रोज दो से तीन घंटे जाम लग रहा है। जाम में फंसकर लोग परेशान हो जा रहे हैं। गर्मी में तो लोग धूप और लू से बीमार भी हो जा रहे हैं। लोगों की इस कदर परेशानी के बाद भी जाम का कोई विकल्प नहीं निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

जाम एक बड़ी समस्या बन गई है। पिछले एक सप्ताह से भदोही-जौनपुर मार्ग पर हर रोज तीन से चार घंटे जाम लग रहा है। एक दिन तो दो बार के अंतराल में आठ घंटे जाम में लोगों को फंसकर परेशान होना पड़ा। जौनपुर-भदोही मार्ग दुद्घी लुम्बिनी मार्ग के रूप में जाना जाता है। इस मार्ग को हाइवे बनाया गया। इधर से लोग मिर्जापुर तक आते जाते हैं। इस रूट पर दो सकरी पुलिया होने के नाते बड़े वाहन फंस जाते और ओवरटेक करने के चक्कर में जाम लग जाता है। एक बार जाम लगने पर घंटों लोगों को जूझना पड़ता है। पुलिस यहां जाम छुड़ाने भी नहीं आती है। लोग खुद अपने लगकर जाम से छुटकारा पाते हैं। जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग सिपाह से लेकर वाजिदपुर तक हर रोज जाम लग रहा है। डग्गामार वाहन जेसीज चौराहे पर खड़े रहते हैं। सिपाह से लेकर जेसीज तक सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण और बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। सीहीपुर क्रासिंग पर डिवाइडर लगने से कुछ कमी तो जरूर आई है लेकिन लोग ओवरटेक करके जाम की समस्या अभी भी पैदा कर रहे हैं। डिवाइडर कम दूरी में होने के नाते इसका बहुत लाभ नहीं मिल पा रहा है। एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि चुनाव की वजह से फोर्स बाहर है। शीघ्र ही जाम पर प्लान तैयार कर इससे लोगों को निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और धैर्य बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed