फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हिस्ट्रीशीटर समेत दो की गोली मारकर हत्या

हिस्ट्रीशीटर समेत दो की गोली मारकर हत्या

Tue, 18 Dec 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर समेत दो की गोली मारकर हत्या
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के डिहियां गांव में रिश्तेदार के घर भोज में शामिल होने आए सुल्तानपुर जिले के एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों की रविवार की रात सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की मानें तो एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मामले में पुलिस ने रिश्तेदार समेत छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही मृतक रामकरन की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अपराह्न करीब एक बजे एडीजी जोन वाराणसी जोन विजय सिंह मीणा और एसपी सिटी अनिल पांडेय भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। डिहिया गांव निवासी श्रीपाल पाल के घर रविवार की शाम गाजी मियां की पूजा को लेकर कनूरी का उत्सव मनाया जा रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने श्रीपाल की बेटी अंशू के चचेरे ससुर सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के लौहारे गांव निवासी रामकरन पाल (41) अपने मित्र अंबेडकरनगर जिले के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बनकट बुजुर्ग गांव निवासी दिलीप सिंह (38 ) के साथ आए थे। रात में खाना खाने के बाद रामकरन, दिलीप सिंह और श्रीपाल के दूसरे रिश्तेदार नन्हे पाल घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में करीब 12 बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उन्होंने अपनी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी कर दी। एक बदमाश बाइक चालू करके खड़ा था और दो बदमाश सीधे बरामदे में पहुंचे और रामकरन व दिलीप के सिर में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही बगल में सो रहे नन्हें पाल चारपाई से उठकर शोर मचाते हुए भागे। शोर सुनकर परिवार के लोग भी बाहर निकले तो बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। लोगों ने देखा कि बिस्तर पर रामकरन और दिलीप के शव खून से लथपथ पड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक रामकरन के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह कादीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके साथी दिलीप सिंह का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। हत्या किसने और क्यों की इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल चल रही है। बहुत जल्द हत्यारों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उर्मिला की तहरीर पर गोविंद पाल निवासी मुमहा मऊ, थाना कादीपुर, जिला सुल्तानपुर और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा खुटहन पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed