फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का लिया निर्णय

लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का लिया निर्णय

Sun, 16 Dec 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का लिया निर्णय
केराकत। सेनापुर स्थित शहीद स्मारक के सुंदरीकरण के लिए लडाई लड़ रहे लोगों ने आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए लड़ाई लड़ रहे सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार के नेतृत्व में रविवार को कस्बा समेत अनेक जगहों पर इस आशय का बैनर लगाकर घोषणा किया गया। इस दौरान विनोद कुमार ने बताया कि शहीदों के सम्मान में शहीद स्मारक के सुंदरीकरण के लिए कई बार मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं । लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे मजबूर होकर यह तरीका अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि देश की आजादी की लड़ाई में क्षेत्र के 23 सेनानियों ने अपनी कुर्बानी दी है। उन्हीं की याद में सेनापुर में शहीद स्मारक बनाया गया है ।लेकिन वर्तमान में यह स्मारक उपेक्षित है। बैनर लगाने वालों में सेनापुर के ग्राम प्रधान रमेश कुमार, राजू सिंह, बब्बू सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, एमडी हाशमी, राजनाथ, शिवनारायण मास्टर, अशोक कुमार आदि युवाओं ने सेनापुर केराकत, अकबरपुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed